Connect with us

राष्ट्रीय

कलाकारों के समूह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, कलाकृतियों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Published

on

नई दिल्ली। कलाकारों के एक समूह ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने कलाकारों द्वारा राष्ट्रपति भवन प्रवास के दौरान बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राष्ट्रपति ने इन कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनमें मानव और प्रकृति के बीच का शाश्वत संबंध खूबसूरती से उभर कर सामने आया है।

उन्होंने लोगों से ऐसी कलाकृतियों को सराहने और खरीदने का आग्रह किया ताकि कलाकारों को प्रोत्साहन मिले।ये कलाकार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा, मिजोरम, तेलंगाना, उत्तराखंड और झारखंड के विभिन्न बाघ अभ्यारण्यों के पास रहते हैं। ये कलाकार 21 अक्टूबर से “आर्टिस्ट-इन-रेजिडेंसी फर्स्ट क्रिएट 2024” कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति भवन में प्रवास कर रहे थे जहां इन्होंने प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके सौरा, गोंड, वर्ली, ऐपण, सोहराई जैसी जनजातीय कला शैलियों में अद्वितीय चित्र बनाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page