Connect with us

वाराणसी

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टीएन दुबे का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

दिव्यांग जनों की सेवा करने के लिए नहीं की शादी

वाराणसी। नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टीएन दुबे का मंगलवार को वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। मुंबई में दिव्यांग जनों की सेवा में समर्पित और अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुके टीएन दुबे का स्वागत उनकी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

तीन दशकों से दिव्यांगों की सेवा में जुटे टीएन दुबे ने आजीवन अविवाहित रहकर अपने जीवन को इस कार्य के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी सामाजिक सेवाओं के चलते उन्हें रेलवे बोर्ड के डीआरयूसीसी के सदस्य और भाजपा के दिव्यांग आघाड़ी में मुंबई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी मान्यता मिली है।

Advertisement

एक विशेष बातचीत में टीएन दुबे ने बताया कि उनका बनारस से गहरा नाता रहा है, क्योंकि उनके गृह जनपद का वाराणसी से जुड़ाव है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शिक्षा प्राप्त करने के दौरान वे कई छात्र आंदोलनों में सक्रिय रहे। राजनीति में उनकी शुरुआत मुंबई में हुई, लेकिन जल्दी ही उन्होंने दिव्यांगों की सेवा का बीड़ा उठाने का निर्णय लिया और नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ की स्थापना की।

टीएन दुबे ने आगे बताया कि मुंबई में अपनी संस्था के सफल कार्यों को देखते हुए अब वे अपने गृह जनपद में भी दिव्यांगों की सेवा के लिए एक टीम का गठन करने की योजना बना रहे हैं। उनके स्वागत में जिला अध्यक्ष नथुनी गौतम, महामंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, श्रवण कुमार, आयुष, पप्पू सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page