Connect with us

वाराणसी

8 दिसंबर को होगा आईएमए का चुनाव, इस बार चुने जाएंगे दो अध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का चुनाव पिछले तीन वर्षों से नहीं हो पाया था, इससे पहले सितंबर 2021 में चुनाव हुआ था। इस बार चुनाव की खास बात यह है कि आईएमए में दो अध्यक्ष चुने जाएंगे – एक का कार्यकाल इसी वर्ष के लिए होगा और दूसरे का अगले वर्ष के लिए।

Loading...

सोमवार देर शाम वाराणसी शाखा के चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। चुनाव अधिकारी/एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा के अनुसार यह चुनाव 8 दिसंबर को होगा जिसमें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page