Connect with us

वाराणसी

एक नवंबर को आयोजित होगा ‘अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव’

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आगामी 1 नवंबर को होने वाले अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को साई उत्सव वाटिका लॉन, रामनगर में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट मुरारी लाल यादव ने की।

बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक का संचालन महामंत्री पारस यादव “पप्पू” ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष विनोद यादव “गप्पू” द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Loading...

बैठक में प्रमुख रूप से यादव समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक यादव, कैलाश यादव, महामंत्री पारस यादव “पप्पू”, अध्यक्ष विनोद यादव “गप्पू”, कोषाध्यक्ष सीताराम यादव, श्रीप्रकाश यादव “मुन्ना”, डॉ. उमाशंकर यादव, प्रो. रामलोचन यादव, डॉ. प्रवीण यादव, डॉ. भारत भूषण यादव, डॉ. बलिकरन यादव, पूर्व डीआईजी अमरदेव यादव, पार्षद रामकुमार यादव, एडवोकेट पार्षद संजय यादव, आनंद यादव, अजय यादव “अज्जू”, जय प्रकाश यादव “पप्पू”, भोला यादव शामिल रहे।

इसके अलावा संतोष पहलवान, बच्चे लाल पहलवान, राजेश अहीर, विजय यादव (एडवोकेट), दिनेश यादव “पप्पू”, दीपक यादव, शिवांशु यदुवंशी, विजय यादव (समाजसेवी), दीपक यादव, सुजीत यादव (गाजीपुर), अभय स्वाभिमानी, जितेंद्र यादव “टाइगर यादव”, मदन यादव, सुभाष यादव सहित यादव समाज के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस बैठक का उद्देश्य पूजनोत्सव को भव्य और सफल बनाने हेतु समाज के सभी जिम्मेदार लोगों को एकजुट करना था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page