Connect with us

वाराणसी

सीए अतुल सेठ चुने गए ‘बनारस क्लब’ के नए सचिव

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी। शहर के प्रतिष्ठित बनारस क्लब में रविवार रात हुए चुनाव के परिणामों ने सभी को चौंका दिया। ADM सिटी आलोक वर्मा की देखरेख में हुए इस चुनाव में CA अतुल सेठ को सचिव चुना गया। डॉ. एनपी सिंह के पैनल ने बाजी मारी, जिसमें उनके अधिकतर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार गौरव दास ने भी एक सीट पर जीत हासिल की।

सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। जिसमें 1,123 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 10 प्रत्याशियों में से टॉप सात में CA अतुल सेठ ने सर्वाधिक 925 अंक हासिल किए। इसके बाद दीपेश वशिष्ठ को 830 अंकों के साथ कोषाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव में डॉ. एनपी सिंह के पैनल ने बढ़त बनाए रखी। दीपक मधोक (828 अंक), अमित अग्रवाल (681 अंक), और धवल प्रकाश (632 अंक) पैनल से विजेता बने। निर्दलीय प्रत्याशी गौरव दास ने भी छठे स्थान पर 663 अंक हासिल किए। वहीं, अभिनव पांडेय 630 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहे।

बनारस क्लब के इतिहास में इस बार की वोटिंग सबसे अधिक रही, जिसमें 1,123 वोट पड़े। चुनाव परिणाम के बाद, क्लब अध्यक्ष और मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

दो पैनलों की टक्कर:
चुनाव में दो पैनलों ने हिस्सा लिया, जिनमें से एक डॉ. एनपी सिंह का पैनल था और दूसरा नवीन कपूर का पैनल। हालांकि, नवीन कपूर ने खुद चुनाव नहीं लड़ा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page