Connect with us

वाराणसी

तीन मेधावियों को मिली मनु शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री स्व.हनुमान प्रसाद शर्मा ‘मनु शर्मा’ की स्मृति में छात्रवृत्ति पुरस्कार का आयोजन सोमवार को डीएवी इंटर कॉलेज में किया गया। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करना है। स्व.मनु शर्मा के जन्म दिवस पर उनके पौत्र पार्थ शर्मा और पौत्री ईशानी शर्मा द्वारा दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति के तहत हर वर्ष विद्यालय के मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा, यूनिफ़ॉर्म, किताबें और अन्य आवश्यक सामग्रियों का खर्च उठाया जाता है।

इस वर्ष यह छात्रवृत्ति कक्षा 10 की जिया जायसवाल, कक्षा 11 की संजना यादव, और कक्षा 12 की शाइस्ता को प्रदान की गई।विद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने सभी मेधावियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Loading...

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह ने मेधावियों को 10,000 रुपये का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डाॅ.शिवकुमार, डॉ.विवेक कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षित सिंह, अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, शिव प्रकाश वर्मा, डॉ. सविता चौरसिया, प्रदीप गुप्त, संगीता ल्यूक, मो. शहीद, राहुल श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंच बहादुर सिंह ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page