Connect with us

वायरल

फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बेचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड का भंडाफोड़

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर/मुंबई। फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बेचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड के रूप में संजय गर्ग का नाम सामने आया है। पुलिस ने उसे 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गोरखपुर पहुंचाया। जांच में खुलासा हुआ कि संजय के पास हरियाणा, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, नागालैंड, पंजाब और अन्य राज्यों से नंबर प्लेट बनाने के ऑर्डर आते थे।

Loading...

पूछताछ में यह भी पता चला कि संजय असल में बिचौलिया है, जबकि फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला असली शख्स मुंबई निवासी सुमित है। सुमित, जो जयपुर का रहने वाला है लेकिन मुंबई में फर्म चला रहा है संजय के ऑर्डर पर नंबर प्लेट तैयार करता था और उसे देश भर में सप्लाई करता था। संजय के साथ पकड़े गए एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ में पुलिस को इस गिरोह की और जानकारी मिली, जिसके बाद सुमित की तलाश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page