Connect with us

अपराध

साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

यमुनानगर में साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डिजिटल तरीके से कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो नोएडा की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के छात्र हैं।गिरफ्तार किए गए छात्रों में से एक गाजीपुर का दूसरा वाराणसी का एक बिहार के बेतिया चंपारन का और चौथा छत्तीसगढ़ के दुर्ग के भिलाई का रहने वाला है। ये सभी आईटी में डिप्लोमा और बी-टेक की पढ़ाई कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस गिरोह का कनेक्शन पाकिस्तान से भी जुड़ा हुआ है।

Loading...

पीड़ित को पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल की गई थी। एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि हाल ही में एक थर्मल पावर प्लांट के इंजीनियर रामकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।

रामकुमार ने बताया कि उनके बेटे जो पटियाला की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं के नाम पर एक अनजान कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके बेटे पर गंभीर आरोप हैं और उसे बचाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई। डर के मारे रामकुमार ने तुरंत पैसे ट्रांसफर कर दिए।पुलिस जांच में पता चला कि ये खाते नोएडा के उन छात्रों के नाम पर थे जो इस ठगी में शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page