Connect with us

वाराणसी

रामनगर किले के पास सड़क का टर्निंग प्वाइंट होगा चौड़ा, पेंटिंग और मूर्तिकला लगायेंगी चार चाँद

Published

on

Loading...
Loading...

जानें क्या है वीडीए का पूरा प्लान ?

वाराणसी। रामनगर किले के पास सड़क का टर्निंग प्वाइंट जल्द ही चौड़ा किया जाएगा। लगातार जाम की समस्या को देखते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने इस क्षेत्र में सुधार की योजना बनाई है। इसके तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।

इस कार्य के लिए आवश्यक जमीन को निजी भवन स्वामियों से खरीदा जाएगा। वीडीए ने एसडीएम सदर से सहयोग मांगते हुए संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच कर स्वामित्व से जुड़ी जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, रामनगर में विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा टर्निंग प्वाइंट की संकरी सड़क है, जिसके चौड़े होने से यातायात में सुधार होगा। सड़क चौड़ीकरण के साथ यहां पर पेंटिंग और मूर्तिकला के कार्यों से सजावट की जाएगी। सड़क पर अनियंत्रित कारोबार को व्यवस्थित करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। सारनाथ की तरह पटरी व्यवसायियों को सुव्यवस्थित कर रामनगर का भी कायाकल्प करने की योजना है। इसके तहत सड़क किनारे कारोबार करने वालों को एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।

वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद लाइटिंग और अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे, जिससे रामनगर आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं बेहतर होंगी और स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी लाभ मिलेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page