Connect with us

सियासत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने अजय राय पर लगाया भाजपा का एजेंट होने का आरोप !

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व के खिलाफ एक नया बवाल खड़ा हो गया है। गंगापार के कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय पर भाजपा का एजेंट होने का गंभीर आरोप लगाया है। यादव का कहना है कि इन नेताओं ने भाजपा के इशारे पर पार्टी की जड़ों को कमजोर करने का काम किया है।

सुरेश यादव को हाल ही में अनुशासनहीनता के चलते जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। उन्होंने कांग्रेस के फैसले से असंतुष्ट होकर फूलपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि वह किसी भी कीमत पर नामांकन वापस नहीं लेंगे और मैदान में डटे रहेंगे। सुरेश यादव का मानना है कि पार्टी नेतृत्व ने जानबूझकर सपा को समर्थन देकर चुनावी मुकाबले से दूरी बनाई, जो कांग्रेस के हितों के खिलाफ है।

Loading...

सूत्रों के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव फूलपुर समेत तीन सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ने के लिए तैयार थे। परंतु, सुरेश यादव का आरोप है कि प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को चुनाव से पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि सुरेश यादव को प्रियंका गांधी वाड्रा का करीबी माना जाता है और उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में भारी समर्थन था। कांग्रेस के अंदर इस बगावत से पार्टी की रणनीति और अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page