Connect with us

मुम्बई

फर्जी निकली जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी के निधन की खबर

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। फिल्मी सितारों के परिवारों को लेकर बुरी खबरें आनी बंद नहीं हो रही हैं। हाल ही में कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां के निधन की खबर आई थी। अब हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन की मां और अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी के निधन की अफवाहें फैल गईं, जो पूरी तरह से गलत हैं। इंदिरा भादुड़ी जीवित हैं।

Loading...

बुधवार को सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैली कि जया बच्चन की मां का निधन हो गया है लेकिन जल्द ही इस पर स्पष्टीकरण आया कि वे अभी अस्पताल में हैं। उनकी तबीयत खराब हुई थी जिसकी वजह से उनके निधन की झूठी खबरें फैलने लगीं। इस अफवाह के कारण बच्चन परिवार को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगीं लेकिन सच्चाई यह है कि इंदिरा भादुड़ी जीवित और ठीक हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page