Connect with us

मुम्बई

सेना के जवान ने प्रेमिका की ‘दृश्यम’ स्टाइल में की हत्या, शव दफनाकर सीमेंट से ढका

Published

on

Loading...
Loading...

महाराष्ट्र के नागपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां सेना के जवान अजय वानखेड़े को अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बॉलीवुड फिल्म “दृश्यम” की तर्ज पर अंजाम दी गई। आरोपित ने अपनी प्रेमिका ज्योत्सना आकरे की हत्या कर शव को सीमेंट से ढककर छिपाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार अजय वानखेड़े और तलाकशुदा ज्योत्सना की मुलाकात एक विवाह पोर्टल के जरिए हुई थी जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई लेकिन अजय के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया और उसकी शादी किसी और से करा दी जिसके बाद उसने ज्योत्सना से छुटकारा पाने के लिए इस खौफनाक योजना को अंजाम दिया।

Loading...

अजय ने पहले ज्योत्सना को नशीला पदार्थ दिया फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने शव को नागपुर के एक सुनसान इलाके में दफनाने के बाद सीमेंट से ढक दिया ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए शव को वर्धा रोड के पास कर लिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page