Connect with us

मुम्बई

सलमान खान ने दुबई से मंगवाई बुलेट प्रूफ कार, लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच और बढ़ी सुरक्षा

Published

on

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के छह दिन बाद फिर से अभिनेता को धमकी दी गई, जिसमें मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए एक संदेश में उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। इस मामले के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है और उन्हें Y+ सुरक्षा प्रदान की गई है।

अभिनेता ने अपनी सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए दुबई से एक बुलेटप्रूफ एसयूवी मंगवाई है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। एक मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने अपनी सुरक्षा में निसान पट्रोल एसयूवी को शामिल किया है। यह कार अपनी बेहतरीन सुरक्षा विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है और इसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये मानी जा रही है। चूंकि यह गाड़ी भारत में उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसे दुबई से आयात किया गया है। निसान की इस कार में मोटे बुलेटप्रूफ ग्लास, बम अलर्ट सेंसर और गोपनीयता के लिए डार्क शेड्स लगाए गए हैं, जो ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

सलमान के घर हुई थी फायरिंग


बता दें कि इसी साल ईद के समय पर सलमान खान के अपार्टमेंट गैलेक्सी के बाहर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। वहीं, एक्टर को 2018 से लगातार धमकियां मिल रही है। बिश्नोई गैंग काला हिरण का शिकार करने की वजह से एक्टर के पीछे पड़ा हुआ है। ऐसे में उनका कहना है कि दबंग खान जोधपुर में उनके मंदिर में जाकर माफी मांग लेते हैं, तो वो उन्हें छोड़ देंगे।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिल रही धमकियों के बाद भी अभिनेता सलमान खान अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा कर रहे हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के समय एक्टर ने बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी थी, जिसे अब उन्होंने फिर शुरू कर दिया है। हालांकि, अब शूटिंग काफी सिक्योरिटी के साथ होगी। किसी भी आउटसाइडर को वहां आने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा सलमान की सिक्योरिटी में कई सुरक्षा कर्मी सेट पर मौजूद रहेंगे।

Advertisement

सलमान के पास नई Range Rover भी


इससे पहले सलमान खान के पास ब्रांड-न्यू रेंज रोवर SV LWB 3.0 भी है, जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदा है। इस गाड़ी की कीमत 4.40 करोड़ रुपये है। यह एक पावरफुल कार है जिसमें 3.0-लीटर का प्लग-इन हाइब्रिड इंजन है जो अधिकतम 503 bhp और 700 Nm का टॉर्क देता है। सेफ्टी जे लिहाज से भी यह काफी सॉलिड कार है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page