मुम्बई
विस्तारा की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग
Loading...
Loading...
मुंबई। हाल के दिनों में विमानों को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। गुरुवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट (बोइंग 787) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद फ्लाइट की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद विमान को एक अलग स्थान पर ले जाकर पूरी तरह से जांच की गई, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। सुबह 7:45 बजे फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की।
Loading...
विस्तारा एयरलाइन्स के अनुसार, विमान में 134 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे। फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रही फ्लाइट को सुरक्षा अलर्ट मिला था, लेकिन वह सुरक्षित रूप से लैंड कर गई।
Continue Reading
