Connect with us

वायरल

नेपाल के बैतड़ी में खाई में गिरी बस, दो दिन के नवजात शिशु सहित चार की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पिथौरागढ़ के पास नेपाल के बैतड़ी जिले में एक बस दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई, जिनमें दो दिन का नवजात शिशु भी शामिल था। यह हादसा मंगलवार रात को हुआ जब महेंद्रनगर से बैतड़ी की ओर जा रही पवन दूत प्राइवेट लिमिटेड की बस खसरे खान नामक स्थान पर खाई में गिर गई।

दुर्घटना में बैतड़ी के पुरचुणी नगरपालिका-तीन की निवासी 45 वर्षीय जयमती बोहरा, 26 वर्षीय कमला बोहरा, उनके दो दिन के नवजात शिशु और 22 वर्षीय सहदेव बोहरा की मृत्यु हो गई।

Loading...

प्रहरी प्रवक्ता उपेंद्र बहादुर बम ने बताया कि दुर्घटना में नवराज साउद, राजेंद्र साउद, दिनेश साउद, मुकुंद बोहरा, नवराज साउद, राजेंद्र साउद, दिनेश साउद, विमला महता, धनमती साउद, पदम बहादुर बोहरा, बस चालक विरेंद्र बोहरा, नवराज रतौकी, सुरेंद्र रतौकी, दामोदर महरा, धन बहादुर महरा शामिल हैं। सभी घायलों को डडेलधूरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page