Connect with us

वाराणसी

अमेरिकी राजदूत ने सपत्नीक देखी काशी की गंगा आरती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी मंगलवार को काशी पहुंचे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। आरती के दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें भी लीं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि एरिक गार्सेटी पहले भी काशी आ चुके हैं और इस बार उन्हें फिर से यहां आने का अवसर मिला।

गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में उन्होंने लिखा, “गंगा सेवा निधि को धन्यवाद, जो हमें जोड़ने वाले आध्यात्मिक बंधनों की एक शक्तिशाली याद दिलाती है। वाराणसी न केवल भारत का एक पवित्र स्थल है, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। वाराणसी आकर उन्हें एक अद्भुत अनुभव हो रहा है। हमारी दुनिया और हमारे दिलों में शांति के लिए।”

अमेरिकी राजदूत के आगमन के चलते घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी और सचिव हनुमान यादव ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद देकर स्वागत किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page