Connect with us

वायरल

चार विमानों में बम की सूचना से यात्रियों में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। एक के बाद एक 4 विमानों में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से शिकागो जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की AI 127 फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। जिसके बाद उसे कनाडा डायवर्ट कर दिया गया। विमान को कनाडा के इकालुइट इंटरनेशन एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए भेजी गई थी।

इन 4 विमानों में बम की धमकी
सोशल मीडिया पर चार विमानों को धमकी दी गई है। जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से अयोध्या और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट संख्या IX765, स्पाइसजेट की दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या SG116, अकासा एयर की सिलीगुड़ी से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट संख्या QP 1373 और एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट संख्या AI 127 शामिल हैं।

Loading...

विमान कंपनी के अनुसार, यात्रियों को हुई परेशानी और असुविधा के लिए खेद है। हम एयरलाइन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page