Connect with us

वाराणसी

किसान इंटर कॉलेज के तीन छात्रों का प्रदेशीय क्रिकेट टीम में चयन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। जिले के किसान इंटर कॉलेज तीन छात्रों ने क्रिकेट में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट टीम में चयनित होकर क्षेत्र और कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। छात्र गिरीश उपाध्याय, सुजीत कुमार और जिब्रान खान ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की। अब ये तीनों खिलाड़ी आगरा में आयोजित होने वाले प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सोमवार को सुबह की प्रार्थना सभा के बाद तीनों छात्रों को इतिहास प्रवक्ता सुरेंद्र तिवारी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया जो स्वयं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। इस उपलब्धि से कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है और सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिवराज मिश्र के साथ अन्य अध्यापक सुरेन्द्र तिवारी, जितेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह गौतम, हरिश्चंद्र गुप्ता, विमल सिंह और विद्या भूषण मिश्रा ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ताकि वे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन कर सकें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page