Connect with us

अपराध

मिर्जामुराद के 10 मजदूरों को रौंदने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी) । मिर्जापुर जिले के कछवा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटका गांव में 4 अक्टूबर की रात एक गंभीर हादसा हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रामसिंहपुर बीरबलपुर (मिर्जामुराद) गांव के 10 मजदूरों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

मृतकों में भानु प्रताप (26), विकास कुमार (21), अनिल कुमार (35), सूरज कुमार (24), सनोहर कुमार (26), राकेश कुमार (25), प्रेम कुमार (42), अरुण कुमार (28), नितिन कुमार (22) और रोशन कुमार (17) बताए गए थे। घायल मजदूरों में आकाश, जमुनी और अजय सरोज शामिल थे जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Loading...

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मृतक अनिल कुमार और सूरज कुमार के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर कछवा बाजार थाने में अज्ञात ट्रक चालक और खलासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

कछवा थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी एटा जिले के मिहरची थाना क्षेत्र के नया बांस का निवासी है। ट्रक चालक और खलासी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page