Connect with us

वाराणसी

रोहनिया विधायक ने जैविक विधि से खेती करने के लिए किसानों को किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

जैविक किसान मेले में किसानो की उमड़ी भारी भीड़

सेवापुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने तथा किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने हेतु सेवापुरी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटौली बहरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में बुधवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कृषि विभाग वाराणसी तथा मासूम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनियां विधायक डॉक्टर सुनील कुमार पटेल तथा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सेवापुरी प्रतिभा मिश्रा तथा कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एनके सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उसके उपरांत सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न जैविक उत्पाद स्टालों का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत मासूम फाउंडेशन के प्रोजेक्ट जिला क्वार्डिनेटर अर्पित सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया।किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोहनियां विधायक डॉक्टर सुनील कुमार पटेल ने कहा कि निरोग रहने के लिए रासायनिक खेती का त्याग करके अब किसानों को जैविक खेती को अपनाना होगा। संदीप तेवतिया तथा सहायक विकास कृषि अधिकारी कृष्णा सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देसी गाय पालन,मिट्टी में जीवांश बढ़ाने,गो मूत्र व गोबर गुड़,चने का बेसन,जीवांश युक्त मिट्टी को मिलाकर जीवामृत घोल का प्रयोग,लाइन में फसलों की बुवाई करने,मिलवा खेती करने,बीज शोधन के लिए ट्राइकोडरमा का प्रयोग,देशी बीज का प्रयोग करने के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी दिया।संचालन कृष्णा सिंह एडीओ एजी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संतोष पटेल, संजय यादव, श्रीराम पूर्व एडीओ कृषि, राज कुमार पटेल,फुलझार प्रसाद,विजय कुमार वर्मा, ओमकार भारती,शिवराम, श्यामवली पटेल, मानस सिंह, विनोद कुमार पटेल,गोविंद पटेल, नागेंद्र कुमार वर्मा ,डॉक्टर एसपी सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page