Connect with us

अपराध

पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा भटपुरवा कला में एक युवक की लाश सुबह एक पेड़ से लटकती हुई मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन जब पहचान नहीं हो पाई तो शव की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की गई। इसके बाद मृतक के साले को यह पता चला और उसने उसकी पहचान सूरज कुमार गोड के रूप में की।

Loading...

सूरज (35 वर्ष) पुत्र (अशोक कुमार गोड) जनपद आजमगढ़ के ग्राम तरवा का निवासी था। वह चोलापुर क्षेत्र के उदयपुर चंदापुर में किराए पर रहकर फर्नीचर का काम करता था। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करने के पश्चात मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page