Connect with us

अपराध

दर्शन करने गया था परिवार, चोरों ने किया लाखों का सामान पार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार स्थित एक घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। खुटहन क्षेत्र में हाल के दिनों में लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोग परेशान हैं, और पुलिस घटनाओं को रोकने में असफल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटैला गांव के निवासी अजय उर्फ गुड्डू अग्रहरि नवरात्र के दौरान अपने परिवार के साथ विंध्याचल माता के दर्शन के लिए गए हुए थे। जब वे दर्शन-पूजन के बाद घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ था। चोरों ने उनके घर में घुसकर पेटी में रखे कपड़े और करीब 10 प्रकार के जेवर, जिसमें दो जोड़ी झुमके, दो जोड़ी मांग टीका, दो जोड़ी पायल, दो करधन, एक मंगलसूत्र, और 20 हजार नकद चोरी कर लिया।

Loading...

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने काफी प्रयास के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं पाया। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page