Connect with us

अपराध

महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। जिले के मानकनगर क्षेत्र में आरडीएसओ की स्लीपर कॉलोनी में एक 40 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका नग्न शव कमरे में मिला और अपराधी फरार हो गया। पड़ोसियों ने सोमवार को मानकनगर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जब पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क किया, तब पारा पुलिस ने महिला की पहचान की। महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हत्या की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला मूल रूप से हरदोई की रहने वाली थी और पारा थाना क्षेत्र में अपने बेटे और बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी। महिला के बेटे ने बताया कि वह कानपुर रोड स्थित एक पंसारी की दुकान पर काम करता है। उसने कहा कि रविवार को उसकी बड़ी बहन दुकान पर आई थी, जबकि मां और छोटी बहन घर पर थीं।

महिला ने दोपहर 12 बजे के करीब सरकारी गल्ले की दुकान से राशन लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। जब छोटी बहन ने जानकारी दी तो परिवार ने उसे आसपास ढूंढने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद देर शाम को पारा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। अगली सुबह पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी जिसके बाद परिजन ने उसकी पहचान की।

सीसीटीवी फुटेज में महिला को आरोपी रामू के ई-रिक्शा पर जाते हुए देखा गया। घटनास्थल के पास शराब की बोतल भी मिली है। महिला के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे लेकिन उसके मुंह से झाग निकल रहा था। महिला के पति की करीब डेढ़ साल पहले मृत्यु हो चुकी थी और उसकी बेटियों की शादी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रामू दिव्यांग है और पहले महिला के घर के पास किराए पर रहता था। तीन साल पहले वह वहां से स्थानांतरित होकर स्पीलर ग्राउंड कॉलोनी में रहने लगा। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला को शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और महिला के कपड़े जांच के लिए भेजे गए हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page