Connect with us

अपराध

छात्राओं से छेड़खानी के दो आरोपियों को पुलिस ने चखाया पीतल का स्वाद

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया में दो दिन पहले स्कूल से घर लौट रहीं दो छात्राओं से छेड़खानी के मामले में दो आरोपी रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी धीरज पटेल और रितिक यादव बाइक पर तरकुलवा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली लगी। धीरज के बाएं और रितिक के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे बरामद किए और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इससे पहले, शुक्रवार को चार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल से लौट रही दो छात्राओं से छेड़खानी और अपहरण की कोशिश की थी, लेकिन ग्रामीणों के आने पर वे भाग निकले थे।

Loading...

इस घटनाक्रम के बारे में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि, छेड़खानी के आरोपियों की सिरसिया गोठा मार्ग पर जाने की सूचना मिली थी। तत्काल टीमें भेज दी गईं। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page