वाराणसी
दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे मुख्यमंत्री
Loading...
Loading...
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। इस दौरान वह सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ में महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। संघ के स्वामी ब्रह्मानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। पुलिस प्रशासन को उनके आगमन की जानकारी मिल चुकी है।
Loading...
मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों, निर्माण और कानून व्यवस्था से जुड़ी बैठक भी लेंगे। इसके साथ ही वे किसी परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
Continue Reading
