Connect with us

अपराध

चेन स्नेचिंग के आरोप में पांच महिलाएं गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पड़ाव (चंदौली)। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के बहादुरपुर रोड पर एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है, जिसमें पांच महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल थीं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर चौकी पर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पाण्डेपुर वाराणसी निवासी निशा देवी, जो बहादुरपुर गांव के स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के रूप में कार्यरत हैं।

रोज की तरह बहादुरपुर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठीं। उसी रिक्शा में पांच अन्य महिलाएं और एक नाबालिग लड़की भी सवार थीं। उन महिलाओं ने लड़की को अपनी गोद में बिठा लिया। गोद में बैठी लड़की ने अपने पैरों से एएनएम महिला के पैर को दबाना शुरू किया ताकि महिला का ध्यान भटक सके और इसी दौरान एक महिला ने एएनएम के गले से चेन काट ली।

Loading...

एएनएम महिला को शक हुआ क्योंकि इसी प्रकार की घटना उनके साथ पांच साल पहले भी हो चुकी थी। जब उन्होंने अपने गले में चेन को नहीं पाया तो वह शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और भीड़ का सामना करते हुए उन महिलाओं ने चेन नीचे गिरा दी और एएनएम को नीचे देखने को कहा। जब महिला ने नीचे देखा तो उनकी कटी हुई चेन पड़ी थी। उसी समय मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को पकड़कर चौकी ले आई। पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं दूसरे जिले की हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page