Connect with us

अपराध

पैगंबर पर टिप्पणी से महाराष्ट्र के अमरावती में तनाव

Published

on

Loading...
Loading...

भीड़ का थान पर उग्र प्रदर्शन, पथवार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के अमरावती में भारी तनाव उत्पन्न हो गया। इस टिप्पणी से नाराज लोगों ने नागपुरी गेट थाने के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके दौरान पथराव हुआ, जिसमें 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की 10 वैन क्षतिग्रस्त हो गईं।

Loading...

पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए बल प्रयोग किया और 1,200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 26 की पहचान कर ली गई है।विवाद की शुरुआत 29 सितंबर को यति नरसिंहानंद की टिप्पणी से हुई, जिसका वीडियो गुरुवार रात को वायरल हो गया।

इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन मुस्लिम समाज ने तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।अमरावती में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए एफआईआर की मांग की, लेकिन भीड़ उग्र हो गई और थाने पर पथराव शुरू कर दिया। शहर में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page