Connect with us

पूर्वांचल

मुख्यमंत्री ने लिया मिर्जापुर सड़क हादसे का संज्ञान

Published

on

Loading...
Loading...

घायलों और मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता राशि 

मिर्जापुर जिले में हुए सड़क हादसे में एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 10 मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना रात के समय मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर जीटी रोड पर कछवां और मिजार्मुराद के बीच हुई जब मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और राज्य सरकार से पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। इसी तरह, बसपा प्रमुख मायावती ने भी सरकार से पीड़ित परिवारों और घायलों को समुचित सहायता प्रदान करने की मांग की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए दुख जताया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब 13 मजदूर भदोही जिले में निर्माण कार्य करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे हादसा हुआ। घायलों को तुरंत बीएचयू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page