Connect with us

पूर्वांचल

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित अहिरौली गांव के सामने शुक्रवार तड़के एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अहिरौली गांव के निवासी सेचू शर्मा (45 वर्षीय) किसी जरुरी कार्य से बाजार गए थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। पुलिस ने परिवार को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Loading...

सेचू शर्मा के परिवार में उनके दो बेटे अंकित और विक्की और दो बेटियां भिवानी और अंकिता हैं। इस हादसे के बाद परिवार में चीत्कार मचा हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page