Connect with us

पूर्वांचल

आभूषण की दुकान से लाखों के जेवरात चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

केराकत (जौनपुर) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भौरा रामपुर तिराहे पर स्थित मनीष ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हो गई, जिसमें लाखों के कीमती गहने चोरी हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मनीष सेठ अपनी दुकान ‘मनीष ज्वेलर्स और बर्तन भंडार’ के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे बहुमूल्य गहने चुरा लिए।

Loading...

सुबह जब मनीष अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी खुली हुई थी और गहने गायब थे। यह देखकर मनीष के होश उड़ गए। चोरी की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार और प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और जांच के लिए उन्हें अपने साथ ले गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page