Connect with us

वाराणसी

लोहता में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ा, दो लाख का सामान किया पार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहता में चोरों ने ताला तोड़कर लगभग दो लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। गुरुवार सुबह जब हेडमास्टर स्कूल खोलने पहुंचे, तब चोरी का पता चला। पुलिस को घटना की जानकारी लिखित रूप में दी गई है और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

हेडमास्टर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने कार्यालय समेत कई कमरों के ताले तोड़े और पांच कैमरे, तीन डीबीआर, हार्ड डिस्क सहित अन्य सामान ले गए जिनकी कुल कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।

इन दिनों लोहता क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस अभी तक चोरी की घटनाओं को सुलझाने में असफल रही है। चोरों का इतना साहस बढ़ गया है कि उन्होंने थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी बड़ी चोरी की और फरार हो गए। जांच के लिए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आयी थी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page