Connect with us

पूर्वांचल

त्यौहारों के मद्देनजर एसपी-डीएम ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा – निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। आगामी त्यौहारों दुर्गा पूजा, रामलीला व दशहरा के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम पुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई।

Loading...

बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उक्त त्योहारों के दृष्टिगत होने वाले विभिन्न कार्यक्रम रामलीला, रावण पुतला दहन, दुर्गा पूजा आदि को लेकर संबंधित धर्मगुरुओं, आयोजकों, गणमान्य लोगों के साथ वार्ता किया और उनके सुझाव मांगे। जिसमें आयोजकों द्वारा कुछ समस्याएं बताई गई। जिसका समाधान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम पुंडे ने कहा कि किसी भी नये कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। यदि कहीं पर भी कोई घटना होती है तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page