Connect with us

पूर्वांचल

हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा पखवाड़े का किया शुभारम्भ

Published

on

Loading...
Loading...

मुगलसराय (चंदौली)। आगामी धार्मिक आयोजनों के मद्देनज़र, सड़कों पर बढ़ते यातायात की संभावना को ध्यान में रखते हुए, प्रदेश स्तर पर विभिन्न विभागों के सहयोग से 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। चंदौली जिले में यह अभियान परिवहन विभाग, परिवहन निगम, पुलिस विभाग, निर्माण एजेंसियां, नोडल लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अभियान की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) चंदौली, डॉ. सर्वेश गौतम द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर की गई।

Loading...

उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. गौतम ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, जिसमें वाहन चलाते समय तेज गति से बचना और हेलमेट या सीटबेल्ट का अनिवार्य उपयोग शामिल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page