वायरल
जल निगम के पांच अधिकारियों के ठिकानों पर विजिलेंस टीम का छापा
उत्तर प्रदेश जल निगम के पांच अफसरों के खिलाफ मंगलवार को विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। विजिलेंस टीम ने अदालत से आदेश प्राप्त कर इन अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे।
इन अधिकारियों में राघवेंद्र कुमार गुप्ता (सहायक अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजर), सत्यवीर सिंह चौहान (अधीक्षण अभियंता), अजय रस्तोगी (अधीक्षण अभियंता), कमल कुमार खरबंदा (परियोजना प्रबंधक), और कृष्ण कुमार पटेल (सहायक अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजर) शामिल हैं।
विजिलेंस टीम के अनुसार, 2019-2020 में उत्तर प्रदेश शासन ने जल निगम की सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) इकाई के अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद, 11 मामलों में अब तक अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं, जिनकी जांच विभिन्न सेक्टरों में चल रही है।
