Connect with us

वाराणसी

आभूषण की दुकान से सोने का लॉकेट लेकर भागा युवक, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के चौबेपुर इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में लॉकेट देखने के बहाने एक युवक ने दुकानदार को लाखों की चपत लगा दी। आरोपी युवक ने दुकानदार का ध्यान भटकाते हुए जेवरात से भरा एक डिब्बा चुरा लिया, जिसमें 18.5 ग्राम सोने के लॉकेट थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना चौबेपुर बाजार में बंगाली बाबू सेठ की दुकान ‘कौटिल्य अलंकार मंदिर’ में हुई। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक युवक दुकान पर आया और सोने के लॉकेट दिखाने की मांग की। दुकानदार ने उसे कई तरह के लॉकेट दिखाए, लेकिन युवक हर बार एक नया डिजाइन मांगता रहा। करीब एक घंटे तक कई तरह की लॉकेट देखने के बाद वह बिना कुछ खरीदे चला गया।

Loading...

इसके बाद दुकानदार ने माल का मिलान करते वक़्त देखा कि एक पैकेट गायब है। जांच करने पर पता चला कि करीब 18.5 ग्राम का सोने का लॉकेट चोरी हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और दुकानदार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक की तलाश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page