Connect with us

वाराणसी

दबंगई का विरोध करने पर दुकानदार को पीटा, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा (वाराणसी)। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में एक प्रतिष्ठित व्यवसायी और दैनिक अखबार के पत्रकार शिवम गुप्ता पर दबंगों ने हमला करके घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

पीड़ित शिवम गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर बैठे थे। सुबह 10 बजे के करीब पिंडरा गांव के अखिलेश यादव और सचिन यादव पहुंचे और बिना भुगतान किए सामान लेकर जाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने शिवम को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उनकी जेब से 2,200 रुपये भी लूट लिया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Loading...

पुलिस ने पीड़ित युवक के शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और अखिलेश यादव को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पिंडरा और फूलपुर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page