Connect with us

दुनिया

इजराइल का हिजबुल्ला पर फिर कहर, एयर स्ट्राइक में 105 की मौत, 359 घायल

Published

on

Loading...
Loading...

हुती विद्रोहियों के खिलाफ भी बमबारी

हिजबुल्लाह चीफ सैय्यद हसन नसरल्लाह की मौत के बाद भी लेबनान में इजरायल का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को भी इजरायल ने पूरे लेबनान में भीषण बमबारी की। एयर स्ट्राइक में 105 लोगों की जान गई है, जबकि 359 लोग घायल हुए हैं। सबसे अधिक 48 मौतें ऐन अल-डेलब और टायर क्षेत्र में हुई हैं।

Loading...

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायली हवाई हमलों में काना अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा बेका घाटी के बालबेक-हर्मेल में इजरायली हमले में 33 लोगों की जान गई और 97 लोग घायल हुए हैं। इजरायल ने पहली बार लेबनान के कोला क्षेत्र में भीषण बमबारी की। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायली लड़ाकू विमान लगातार पूरे देश में एयर स्ट्राइक करने में जुटे हैं।

बता दें कि, नसरल्लाह की शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे इजराइल के हवाई हमलों में मौत हो गई थी। इजराइली सेना ने राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था। इस हमले के 20 घंटे बाद हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम 5 बजे नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page