Connect with us

मुम्बई

ट्रेन से गिरकर पुलिसकर्मी की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। बुधवार रात शहर और उपनगरों में हुई भारी बारिश के कारण उपनगरीय और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। भीड़-भाड़ के बीच ट्रेन से गिरने की एक घटना में पुलिस सिपाही समित ज्ञानेश्वर गोंदके की जान चली गई। उनका शव भांडुप क्षेत्र में पांचवें ट्रैक के पास मिला। यह घटना भीड़भाड़ के कारण हुई या किसी अन्य कारण से, इसकी जांच रेलवे पुलिस कर रही है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, समित अपने माता-पिता और तीन भाइयों के साथ डोंबिवली में रहते थे। 2018 की भर्ती में समित ने पुलिस बल में प्रवेश किया था और वर्तमान में अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में नियुक्त थे। बुधवार रात को विले पार्ले रेलवे स्टेशन पर गश्त की ड्यूटी पूरी करने के बाद वे घर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे एक यात्री ने नाहूर और भांडुप के बीच एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी रात की ड्यूटी पर तैनात सहायक उप-निरीक्षक को दी। पुलिस ने प्रारंभिक अनुमान लगाया हैं कि तेज गति वाली ट्रेन से गिरकर उन्हें गंभीर चोट लगी होगी जिससे उनकी मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page