Connect with us

वाराणसी

पुलिस कमिश्नर ने शहर क्षेत्र का किया भ्रमण, परखी यातायात व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

यातायात संचालन व्यवस्था में लगी महिला पुलिस कर्मियों को किया गया प्रोत्साहित

वाराणसी। जनपद में शनिवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा शहर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा यातायात संचालन व्यवस्था व अतिक्रमण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों लहरतारा, मण्डुवाडीह, ककरमत्ता, भिखारीपुर, मालवीय गेट लंका, रविदास गेट, दुर्गाकुण्ड, भेलूपुर, रथयात्रा, सिगरा आदि मार्गो का निरीक्षण कर, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और अवैध पार्किंग जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिये जाने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व अस्पतालों के आसपास सड़को पर वाहनों की बेतरतीव पार्किंग कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालो वाहनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने व गाड़ियों को व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पार्किंग में ही पार्क कराये जाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी गौरव वंशवाल, अपर पुलिस उपायुपक्त नीतू, सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page