Connect with us

वाराणसी

70 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को वितरित किए गए आयुष्मान कार्ड

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी, 28 सितंबर 2024 | वाराणसी में आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाने की शुरुआत की गई। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने कमिश्नर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 71 वर्षीय केदार पाण्डेय, सीताबलम सिंह और 72 वर्षीय गौरी सेन गुप्ता को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क इलाज की सुविधा देना है, जिससे वे गंभीर बीमारियों का भी बिना किसी आर्थिक बोझ के उपचार करा सकें।

राज्यमंत्री ने कहा कि 2011 में हुए सर्वेक्षण के आधार पर कम आय वाले सभी लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। 70 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सालाना 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त होगी। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है, तो उनका नामांकन कर कार्ड जारी किया जाएगा।

Loading...

पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में 50 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होंने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि जनपद में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ आरके सिंह, डॉ अमित कुमार सिंह, नगरीय स्वास्थ्य समन्वयक आशीष सिंह, और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page