Connect with us

वाराणसी

विश्वनाथ कॉरिडोर में अहिल्याबाई की मूर्ति पर चांदी की छतरी ना लगने से पाल समाज नाराज

Published

on

Loading...
Loading...

(सारनाथ) वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर में स्थापित लोक माता अहिल्याबाई की मूर्ति पर चांदी की छतरी न लगाए जाने से पाल विकास समिति व पाल समाज के लोग काफी मर्माहत है।आज इस सम्बन्ध में पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए पाल विकास समिति के संस्थापक/संरक्षक भईया लाल पाल ने कहा कि पाल समाज की पूर्वज मां अहिल्याबाई ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर का निर्माण व जिणो॔धार ही नहीं कराया बल्कि हिंदू समाज को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि चुकी मूर्ति पर छतरी ना होने से पक्षी बगैर बीट आदि कर देते हैं। साथ ही उक्त मूर्ति पर चांदी की छतरी होने से मूर्ति के सुंदरता और बढ़ जाएगी।पाल विकास समिति के द्वारा इस संबंध में एक पत्रक भी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट) वाराणसी को इस संबंध में प्रेषित किया जा चुका है। पाल विकास समिति द्वारा इस संबंध में आग्रह किया गया है कि पाल समाज की भावनाओं को समझते हुए मां अहिल्याबाई की मूर्ति पर चांदी की छतरी अविलम्ब लगाया जाए। समिति के लोगों का कहना है कि इस कार्य पुरा किए जाने से पाल समाज सदैव आभारी रहेगा। आज इस मौके पर शिवपूजन पाल, रितेश, सन्तोष पाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page