Connect with us

वाराणसी

धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में बुधवार को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ के अवसर पर वाराणसी मंडल के चंदौली और वाराणसी फार्मासिस्ट समूह ने एक साथ मिलकर बाबतपुर के काशी गंगेज रिसोर्ट में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें वाराणसी के औषधि निरीक्षक जुनैब अली और विवेक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में फार्मासिस्टों के अधिकारों के लिए संगठित होने पर जोर दिया गया। साथ ही “जहां दवा, वहां फार्मासिस्ट” की मांग को जोरदार तरीके से उठाया गया।

मंडल अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्र ने बिना मानकों के संचालित हो रहे कालेजों के खिलाफ आवाज उठाई और इनके संचालन पर रोक की मांग की। जिलाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी ने फार्मेसी संवर्ग में दलाल नेताओं से दूरी बनाए रखने और एकजुटता पर बल दिया। चंदौली के जिलाध्यक्ष शिवम राय ने दवा के निर्माण से लेकर उसकी खपत तक की प्रक्रिया में सिर्फ फार्मासिस्ट की भूमिका को अनिवार्य बनाने की मांग की।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने चंदौली के जिलाध्यक्ष शिवम राय का जन्मदिन भी मनाया।

Advertisement

कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य सौरभ तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने मंच की शोभा बढ़ाई। साथ ही चंदौली के जिला उपाध्यक्ष नीलेश, कोषाध्यक्ष महेश केशरी, धीरज मौर्य और अन्य कई सदस्य भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page