Connect with us

अपराध

मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। स्थानीय मुबारकपुर (बेनीपुर) गांव के पास स्थित सब्जी मंडी में सोमवार देर शाम करीब 8 बजे के आस-पास एक स्थानीय युवक निक्की गुप्ता मोबाइल पर बात करते हुए साइकिल से अपनी दुकान की ओर जा रहा था। तभी एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उसका महंगा एंड्रॉयड मोबाइल छीन लिया और छोटी खजुरी की ओर फरार हो गए।

Loading...

घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर खजूरी चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव मौके पर पहुंचे और बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाते हुए बदमाश वहां से भागने में कामयाब रहे। पीड़ित ने मिर्जामुराद थाने में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page