Connect with us

वाराणसी

जीवनदीप पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका ने जीता रजत पदक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के जाल्हूपुर स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित सीबीएसई जोन जूडो चैंपियनशिप 2024 में जीवनदीप पब्लिक स्कूल, बड़ालालपुर-चांदमारी की कक्षा 10 की छात्रा अंशिका सिंह ने अंडर 17 (-57 किलो) वर्ग में रजत पदक जीता। इसके साथ ही, अंशिका ने सीबीएसई जूडो नेशनल चैंपियनशिप 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

Loading...

अंशिका की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गर्व की अनुभूति कर रहा है। जीवनदीप शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह व विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता सिंह ने अपने संयुक्त वक्तव्य में अंशिका को इस जीत की शुभकामना देते हुए उनके अथक परिश्रम की सराहना तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page