Connect with us

अपराध

सीपी के आदेश पर छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही तीन युवकों पर आरोप लगाया है कि वे उस पर बुरी नजर रखते हैं और आए दिन छेड़खानी व अभद्र व्यवहार करते हैं। विरोध करने पर वे गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

युवती ने आगे बताया कि, 18 सितंबर की शाम जब उसके पिता साचू राम यादव पशुओं के लिए चारा काटने गए थे, तब पवन यादव, लोरिक यादव और नथुनी यादव ने खेत में पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। जब युवती ने शोर सुना और खेत में पहुंची, तो तीनों ने उसे पकड़कर भद्दी गालियां दीं और कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।

Loading...

इस घटना की सूचना पीआरबी 112 और बड़ागांव थाने को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद युवती ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बड़ागांव थाने ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page