Connect with us

अपराध

चोरी के मामले में दो बाल अपचारी हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

धानापुर (चंदौली)। ग्राम लोकुवा के निवासी शशिकान्त मिश्र, पुत्र स्व. सूबेदार मिश्र के घर में 21 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों ने घुसकर सोने की लॉकेट, चांदी की पायल और नकद रुपए चोरी कर लिए थे। इस घटना की रिपोर्ट शशिकान्त मिश्र द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। अज्ञात चोरों और चोरी गए सामान की खोजबीन लगातार की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह की अगुवाई में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार उपाध्याय और उनकी टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो बाल अपचारियों को लोकुवा गेट के पास से हिरासत में लिया गया।

Loading...

हिरासत में लिए गए दोनों बाल अपचारियों ने बताया कि उन्होंने शशिकांत मिश्र के घर में चोरी की थी। चोरी के पैसों को आपस में बांट लिया गया था, और चोरी किए गए मोबाइल का उपयोग भी किया जा रहा था। अपचारियों ने यह भी खुलासा किया कि अन्य चोरी का सामान उनके घर में छिपा हुआ है। उनकी निशानदेही पर उनके घर से एक टाइटन घड़ी और शशिकांत मिश्र की पत्नी का आधार कार्ड बरामद हुआ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रशान्त कुमार सिंह थानाध्यक्ष, कृष्ण कुमार उपाध्याय, रामअजोर यादव, हरिशंकर सिंह, रविप्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page