अपराध
सुल्तानपुर डकैती कांड : एसटीएफ ने एक लाख के इनामिया को मुठभेड़ में किया ढेर
सुल्तानपुर में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले अनुज प्रताप सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम के साथ उसकी मुठभेड़ उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें अनुज को गोली लगी। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। घायल अनुज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे पहले, इसी मामले में मंगेश यादव को भी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था। तो वहीं अनुज, गैंग के सरगना विपिन सिंह का करीबी था और पूर्व में गुजरात में भी डकैती में शामिल रहा था।

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर की डकैती में अनुज और उसके साथी की मुठभेड़ हुई थी। घायल अनुज अमेठी के मोहनगंज का निवासी था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच अचलगंज थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
