Connect with us

अपराध

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार 

Published

on

Loading...
Loading...

आरपीएफ जवानों की हत्या का था वांछित

गाजीपुर। कोतवाली गहमर पुलिस ने दो आरपीएफ जवानों की हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और अवैध देसी शराब से भरा एक बैग बरामद किया। घायल आरोपी की पहचान रवि कुमार, पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद, निवासी ग्राम धंडिहा, थाना कोईलवर, जनपद भोजपुर, आरा, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक गहमर, बारा, देवल और सेवराई चौकी प्रभारियों के साथ बारा बैरियर पर तैनात थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक संदिग्ध शराब तस्कर बारा कला रेलवे हाल्ट स्टेशन पर शराब से भरा बैग लेकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर संदिग्ध को देखा, जो पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस के रोकने के प्रयास पर उसने पेड़ और टंकी के पीछे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल अपराधी को गिरफ्तार कर सीएचसी भदौरा में इलाज के लिए भेजा।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि, “वह गहमर थाने में दर्ज दो आरपीएफ जवानों की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से उसने भागने और फायरिंग करने की कोशिश की थी।”

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में गहमर प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्र, उप निरीक्षक विवेक कुमार पाठक, चौकी प्रभारी बारा, उप निरीक्षक शिवपूजन बिंद, चौकी प्रभारी देवल, और उप निरीक्षक पुष्पेश कुमार दुबे, चौकी प्रभारी सेवराई शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page