Connect with us

वाराणसी

जनचौपाल में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, दिया निस्तारण का आदेश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौबेपुर में रविवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन और डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा की अगुवाई में जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।

संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. एजिलरसन ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा, “आपकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।” उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ाने पर भी जोर दिया।तो वहीं चौपाल में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ, भूमि विवाद और स्थानीय प्रशासनिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

Loading...

ग्रामीणों ने आपसी झगड़ों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराई, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

वाराणसी पुलिस हमेशा आपके साथ है।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा और कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page