Connect with us

अपराध

मासूम बच्ची से सात और आठ साल के नाबालिगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता बीएचयू रेफर 

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जो समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। शनिवार की रात को एक 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही हम उम्र दो नाबालिगों द्वारा दुष्कर्म किया गया। आरोपी की उम्र  7 और 8 साल बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ महिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया है।

Loading...

बच्ची के पिता की तहरीर पर शनिवार देर रात दोनों बालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page